Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरेली में नाथ कॉरिडोर का बजट पास करने के बाद ही आया...

बरेली में नाथ कॉरिडोर का बजट पास करने के बाद ही आया : योगी आदित्यनाथ

बरेली (हि.स.)। नाथ नगरी बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले लोग अयोध्या का नाम लेने में संकोच करते थे लेकिन 500 वर्षों बाद अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि इस दिन सभी लोग दीपावली मनाएं। इस दिन सभी लोग अपने अपने घरों में दीप जलाएं। सभी लोग मंदिरों में रामायण का पाठ करें। उन्होंने सभी लोगो से अयोध्या आने की अपील की और कहा कि सभी सांसद, विधायक बसों से आपको अयोध्या ले जाएंगे और आप लोगो के खाने और ठहरने का भी प्रबंध करेंगे।

बरेली में पहले लगता था कर्फ्यू, अब कर्फ्यू लगाने वालो के यहां लगेगा कर्फ्यू

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले बरेली, मुजफ्फरनगर, रामपुर समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो कर्फ्यू लगवाने वालों के यहां कर्फ्यू लग जायेगा। अब हर ओर विकास हो रहा है। जब बरेली में कर्फ्यू लगा था तो मैने बरेली आने का कार्यक्रम बनाया था। मुझे आने नही दिया गया था।

काशी, अयोध्या की तरह बरेली में बन रहा है नाथ नगरी कॉरिडोर

मंच से जनता को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं करते हैं। जिस तरीके से काशी में काशी कॉरिडोर, प्रयागराज और अयोध्या में कॉरिडोर बनाया जा रहा है। उसी तरह से बरेली में भी नाथ नगरी कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके लिए बजट का प्रावधान करने के बाद आया। सड़कों का बजट पास कर दिया है। इससे बरेली में विकास होगा।

योगी ने कहा कि मै नगर निकाय चुनाव के दौरान बरेली आया था। उस समय आपसे कहा था कि डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन भी जरूरी है। आप लोगों ने उमेश गौतम को अपना महापौर चुना है। उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आज 3405 करोड़ की परियोजनाओं में स्मार्ट सिटी, शिक्षा, स्वास्थ, विकास से जुड़ी परियोजनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। पूरी दुनिया उसको फॉलो करती है। विकास की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। आईआईटी, एम्स, एयरपोर्ट आज भारत को नई पहचान दे रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। बिना भेदभाव के हर योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाया जा रहा है। यहां चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता। गुलामी की मानसिकता से आगे बढ़ने का यही तरीका है। भारत का हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करेगा तो भारत विकसित भारत बनेगा।

14 से 20 जनवरी तक स्वक्षता अभियान चलेगा। हर मंदिर में रामायण करिए। 22 को सार्वजनिक अवकाश होगा। उस दिन घरों में दीप जलाओ, नए भारत की नई दीपावली मनाओ।

अनूप

RELATED ARTICLES

Most Popular