Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरेली में डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

बरेली में डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

बरेली (हि स.)। बहेड़ी थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवकों की गोली लगने से मौत हुई है। एक का शव धान के खेत में तो दूसरे का शव सड़क किनारे झाड़ियो में मिला है। पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई है कि दोनों मौतों का रहस्य क्या है।

ग्रामिणों ने बताया कि दोनों युवक आपस में अच्छे दोस्त थे और मोटरसाइकिल से 2 अक्टूबर को घूमने निकले थे, लेकिन घर वापिस नहीं पहुंचे। जिसके बाद रविवार सुबह तड़के दोनों के शव मिले हैं। दो दोस्तों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले एक युवक की हत्या की गई, फिर दूसरे ने भागकर जान बचाई और बदमाशों ने उसे भी भागकर गोली मार कर मार डाला।

बरेली में डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना बहेड़ी के अंतर्गत राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्लू का शव बरामद हुआ है। जिनके फायर आर्म इंजरी है। कुछ दूरी पर रोहिताश नाम के व्यक्ति का शव मिला है जिनके पास तमंचा बरामद हुआ है और कनपटी पर गोली लगी है। प्रथम दृष्टया लग रहा है की एक व्यक्ति ने दूसरे को मारने के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस के द्वारा शव को पंचायतनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular