Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरेली : फल कारोबारी से 22 हजार लूटे

बरेली : फल कारोबारी से 22 हजार लूटे

बरेली । नगर के सौ फुटा रोड पर बाग के पास बुधवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फल कारोबारी को घेर लिया। उसके पास से 22 हजार रुपये लूट लिये। विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया। इससे उसका सिर डिवाइडर से लड़कर घायल हो गया। मामले की शिकायत इज्जतनगर थाना पुलिस से की गई। पुलिस ने तीन बाइक सवारों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बारादरी में जोगी नवादा के रहने वाले बहादुर फल और सब्जी का कारोबार करते हैं। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह डेलापीर मंडी आये थे। मंडी में उन्होंने 70 हजार रुपये जमा किये। मंडी से 22 हजार रुपये लेकर घर की ओर लौट रहे थे। 100 फुटा रोड पर बाग के पास पीछे से पल्सर बाइक पर दो लोग और अपाचे पर आए एक व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया। उनकी जेब से 22 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद वे भागने लगे। बहादुर यादव ने जब पीछा किया तो उन्होंने धक्का दे दिया। इससे वह गिर गये। डिवाइडर में उनका सिर लड़ गया और वह घायल हो गये। कारोबारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular