बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में चुनाव हारने के बाद सपा नेता और पूर्व विधायक विजयपाल ने पुलिस को पेशाब पिलाने की धमकी दी है। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने फरीदपुर थाने में तैनात दरोगा राजकुमार की तहरीर पर पूर्व विधायक विजयपाल और उनके 30 अज्ञात साथियों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। वर्ष 2012 में विजयपाल फरीदपुर विधानसभा से बसपा के विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन अब उन्होंने सपा का दामन थाम रखा है। दरअसल, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह की पत्नी सुनीता सिंह को फरीदपुर से वर्तमान विधायक श्याम बिहारी लाल की भाभी और बीजेपी उम्मीदवार सोनम ने 21 मतों से हरा दिया। चुनाव में हार के बाद विजयपाल सिंह अपनी पत्नी को लेने के लिए ब्लॉक जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने विजयपाल और सपा कार्यकर्ताओं की कार रोक लिया। कार रोकने से नाराज विजयपाल सिंह की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। विजयपाल ने पुलिस से अभद्रता की। सरकार आने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस के साथ अभद्रता की वीडियो वायरल हुई तो अफसर एक्शन में आ गए।
जानकारी के मुताबिक, वर्तमान और पूर्व विधायक की तनातनी के कारण पुलिस ने ब्लॉक कार्यालय को जाने वाले सभी रास्तों को सुबह से ही बेरिकेडिंग करके बंद कर दिया था। केवल मतदाताओं और उनके हेल्पर को जाने की अनुमति दी गई थी। चुनाव परिणाम के बाद जब पूर्व विधायक विजयपाल सिंह तमाम कार्यकर्ताओं को लेकर डायट के रास्ते से अपनी पत्नी एवं सपा प्रत्याशी सुनीता सिंह को लेने के लिए मतदान केंद्र जा रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद तमाम सपाई मौके पर एकत्र हो गए। वह हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता भड़क उठे। विजय पाल सिंह ने पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की। फिलहाल पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी।
बरेली पुलिस को सपा नेता विजयपाल ने दी पेशाब पिलाने की धमकी, एफआईआर दर्ज
RELATED ARTICLES
