Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरेका सूर्यसरोवर डाला छठ पूजा के लिए तैयार,111 लीटर गंगा जल से...

बरेका सूर्यसरोवर डाला छठ पूजा के लिए तैयार,111 लीटर गंगा जल से सूर्यसरोवर की शुद्धि होगी

-रविवार को पूरी रात जागरण के दौरान 108 बार हनुमान चालीसा का आयोजन, सुंदरकांड का पाठ

वाराणसी(हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ का शनिवार को दूसरा दिन है। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम को खरना (सझवत)पूजन किया। सैकड़ों महिलाओं ने गंगा और वरूणा किनारे शाम को खरना पूजन के बाद घर जाकर प्रसाद ग्रहण किया।

उधर, बरेका परिसर स्थित सूर्य सरोवर पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी । सरोवर में पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार को पास बांटने का आखिरी दिन था। दोपहर तक लगभग 1 हजार पास बट चुके थे। छठ पूजा समिति बरेका के पदाधिकारी प्रणय झा,आशीष कुमार,अमित कुमार ने बताया कि व्रती महिलाओ को किसी तरह की तकलीफ न हो पूरी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 111 लीटर गंगा जल से सूर्यसरोवर की शुद्धि की जाएगी । अस्ताचलगामी सूर्य को जल देने के लिए एक व्रती महिला के साथ 5 लोग जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात्रि में व्रती महिलाओं के साथ आने वाले लोगों के लिए चाय, खाना व रहने की भी व्यवस्था की गयी है । साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उनके लिए मास्क की भी व्यवस्था की गयी है। बरेका सूर्यसरोवर को चारों तरफ रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया है और अस्तास्तलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शाम 6:30 से 8:30 किया जाएगा। 108 बार हनुमान चालीसा का आयोजन होगा,समापन के बाद सुंदरकांड पाठ और प्रातः कालीन अर्घ्य के बाद कार्यक्रम की समाप्ति होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छठ पूजा को देखते हुए सूर्यसरोवर परिसर में 3 गेट से प्रवेश दिया जाएगा तथा 18 सीसीटीवी कैमरा लगाये गये है। एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आरपीएफ के साथ ही सेंट जॉन्स एम्बुलेंस, सिविल डिफेंस,स्काउट गाइड,एनडीआरएफ,जिला पुलिस,आरपीएफ,बीएसएफ तथा 100,वालेंटियर भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular