महाप्रबंधक ने पुष्पगुच्छ देकर की अगवानी,उत्पादन प्रक्रिया एवं तकनीकी विषयों की दी जानकारी
वाराणसी (हि.स.)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शनिवार को मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, प्रशासनिक न्यायाधीश, मथुरा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल , प्रशासनिक न्यायाधीश, वाराणसी न्यायमूर्ति डॉ.कौशल जयेंद्र ठाकर की खास मौजूदगी रही। कारखाना की महाप्रबंधक अंजली गोयल और अन्य अफसरों ने पुष्प गुच्छ देकर सभी का अभिवादन किया ।
मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट के साथ सभी जजों ने महाप्रबंधक अंजली गोयल के साथ बरेका के विभिन्न शॉपों का भ्रमण किया एवं रेल इंजन उत्पादन से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया । साथ ही, उन्होंने लोको ड्राइवर कैब का भी निरीक्षण किया । इस दौरान बरेका के लोको असेम्बली शॉप के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में महाप्रबंधक ने जजों को लोको उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया एवं तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।
इस दौरान कारखाना के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर पी.के.साहा, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रेणू शर्मा, प्रधान वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर हीरेन्द्र सिंह राना, मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको अरुण कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे ।
श्रीधर
