Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कर्मशाला का किया निरीक्षण,लोको फ्रेम शॉप भी...

बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कर्मशाला का किया निरीक्षण,लोको फ्रेम शॉप भी देखा

वाराणसी (हि.स.)। बनारस रेल इंजन कारखाना की महाप्रबंधक अंजली गोयल ने शनिवार को कारखाना परिसर स्थित कर्मशाला का निरीक्षण किया । महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान लोको टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको फ्रेम शॉप का भ्रमण किया। महाप्रबंधक ने इस दौरान निर्माण सुविधाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया और अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

महाप्रबंधक ने कर्मचारियों के कार्य प्रणाली में सुधार को लेकर कई आवश्यक सुझाव भी दिये। जिसका असर बरेका कारखाना में देखने को मिल रहा है। महाप्रबंधक ने लोको असेंबली के विभिन्न वर्क स्टेशनों में प्रयुक्त हार्डवेयर के कुशल वितरण और उपयोग के लिए वर्कशॉप असेंबली क्षेत्र के लिए विकसित नई हार्डवेयर वितरण प्रणाली के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया था। जिस कारण बेहतर हार्डवेयर वितरण प्रणाली, हार्डवेयर स्टोरेज बिन एवं कैरी बैग के उपयोग से कार्य करने में सुगमता एवं सामानों के बिखराव को रोकने में काफी सहायता मिली है।

इस दौरान महाप्रबंधक ने लोको निर्माण प्रक्रिया बेहतर बनाने एवं आवश्यक सावधानी बरतने का भी सुझाव दिया । साथ ही विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत कर लोको निर्माण की गुणवत्ता में सुधार करने की सलाह भी दी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधक मुख्यालय संजय कुमार मिश्रा, मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको अरुण कुमार शर्मा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular