Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरेका कुश्ती केन्द्र पहुंचे प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,कुश्ती देखी,पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

बरेका कुश्ती केन्द्र पहुंचे प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,कुश्ती देखी,पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

वाराणसी (हि.स.)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ तथा खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार को बरेका कुश्ती केन्द्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों प्रमुख अफसरों ने आयोजित कुश्ती में पहलवानों का दावपेंच देखने के बाद उनसे बातचीत भी की और उनका जमकर उत्साहवर्धन किया । कुश्ती में पहलवानों की चुस्ती—फूर्ती देख खुश अफसरों ने केन्द्रों के साजो-समान एवं व्यवस्था भी परखा।

निरीक्षण के बाद मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ ने कहा कि बरेका कुश्ती केन्द्र में एक ही जगह मिट्टी व अत्याधुनिक मैट का अखाड़ा है, जो इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है, यहां के पहलवानों ने अपने क्षमता का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाया है ।

इस कुश्ती केंद्र से काफी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार हुए हैं, जो देश व प्रदेश स्तर पर बरेका का नाम रौशन कर रहे है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव, बरेका धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों को साफा बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय पहलवान गोपाल यादव, यूपी केसरी किशन यादव, पवन पहलवान, राजन सिंह, अरविन्द यादव, लक्ष्मण यादव, अर्जुन यादव, सुरेन्द्र यादव, अजय सिंह, उदय प्रताप सिंह (अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच), सुरेन्द्र पटेल (राष्ट्रीय कुश्ती कोच), रविन्द्र मिश्रा (अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच) भी उपस्थित रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular