Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जाए: मुख्यमंत्री...

बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जाए: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात से पहले नाले और नालियों को सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए।

मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि बरसात से पहले नाले एवं नालियों की साफ-सफाई और डिसिल्टिंग के कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। प्रदेश में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अधिकारी इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराए। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम आवारा कुत्तों एवं निराश्रित गोवंश की देखभाल एवं रख-रखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

प्रदेश के कई जिलों में अक्सर यह देखा जाता है कि बरसात के पानी से नाले और नालियां भर जाती है। यही पानी फिर सड़कों, लोगों के घरों में भी घुस जाता है। इसकी वजह से लोग परेशान होते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही नगर निगम और नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं। कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular