Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबम धमाका, 11 बच्चों की मौत और 20 जख्मी

बम धमाका, 11 बच्चों की मौत और 20 जख्मी

इंटरनेशनल डेस्क

काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में रिक्शा में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 11 बच्चों की मौत हो गई और अन्य 20 घायल हैं। गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता वहीदुल्लाह जुमाजादा ने बताया कि हमला दोपहर को गिलान जिले में हुआ। बम धमाका उस समय हुआ जब चालक मोटर चालित रिक्शे के साथ सामान बेचने के लिए गांव में दाखिल हुआ और जल्द ही बच्चों ने उसे घेर लिया। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। तत्काल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रवक्ता ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर बच्चों को क्यों निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें : नाराज नेताओं का मना नहीं पाईं सोनिया? अब शिविर में चिंतन करेगी कांग्रेस

दो दशक पुराने युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफगानिस्तान की सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी बातचीत के बावजूद हाल के महीनों में हिंसा की घटनाओं में इजाफा देखा गया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका के ज्वांइट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले ने मंगलवार को दोहा में तालिबान के नेताओं के साथ बिना घोषणा किए, एक बैठक कर अमेरिका-तालिबान समझौते के सैन्य पहलुओं पर चर्चा की है। समझौते का उद्देश्य तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच सीधी शांति वार्ता के लिए मंच तैयार करना है। दोहा में बातचीत के बाद जनरल मिले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी से परामर्श करने के लिए काबुल रवाना हो गए। मिले ने जोर देकर कहा कि दोनों पक्षों को तेजी से हिंसा कम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : क्या भारत में नहीं आएगी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर? क्या कहते हैं विशेषज्ञ

RELATED ARTICLES

Most Popular