-अग्निपथ या अन्य कारणों से फंसे यात्रियों को बनारस से स्पेशल ट्रेन चलाकर भेजा जाएगा चेन्नई
लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन 05120 बनारस-चेन्नई सेन्ट्रल स्पेशल ट्रेन का संचालन एक फेरे के लिए सोमवार रात 08 बजे से बनारस स्टेशन से करेगा। इस स्पेशल ट्रेन से अग्निपथ या अन्य कारणों से फंसे तमिलनाडु के यात्रियों को चेन्नई भेजा जाएगा। इसके अलावा इस ट्रेन में अन्य यात्री भी सफर कर सकेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 05120 बनारस-चेन्नई सेन्ट्रल स्पेशल ट्रेन का संचालन एक फेरे के लिए सोमवार रात 08 बजे से बनारस स्टेशन से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन बनारस से रात 20 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 20:45 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 22:40 बजे, दूसरे दिन सतना से 02:20 बजे, कटनी से 03:35 बजे, जबलपुर से 05 बजे, इटारसी से 09 बजे, नागपुर से 13:30 बजे, सेवाग्राम से 14:25 बजे, चन्द्रपुर से 16:07 बजे, बल्लारशाह से 17:15 बजे, सिरपुर कागजनगर से 18:05 बजे, रामगुंडम से 19 बजे, वारंगल से 20:45 बजे, तीसरे दिन विजयवाड़ा से रात 12:45 बजे, तेनाली से 01:15 बजे, ओंगोल से 02:31 बजे, नेल्लोर से 03:50 बजे तथा गूडूर से 05 बजे छूटकर चेन्नई सेन्ट्रल पर सुबह 08:10 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों के खास शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा शयनयान के 10 कोच सहित कुल 16 बोगियां लगाई जाएंगी।
दीपक
