Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबनारस रेल इंजन कारखाना में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस,कर्मचारियों ने ली...

बनारस रेल इंजन कारखाना में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस,कर्मचारियों ने ली शपथ

वाराणसी(हि.स.)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका)में शनिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के स्वागत कक्ष में महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने शपथ लिया कि भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ विश्वास रखते है। निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि आतंकवाद एवं हिंसा के कारण जनता को हो रही तकलीफों तथा राष्ट्रीय हितों पर हो रहे प्रतिकूल प्रभावों के बारे में समाज को जागृत करने एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। आतंकवाद विरोधी दिवस युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर रहने की प्रेरणा भी देता है।

इस दौरान मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रबीर कुमार साहा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव, प्रधान वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर बिनोद बमपाल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रणविजय, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान आदि भी मौजूद रहे।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular