Saturday, February 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलबनवारी लाल कंछल व मंजीत सिंह समेत कई नेता भाजपा में शामिल

बनवारी लाल कंछल व मंजीत सिंह समेत कई नेता भाजपा में शामिल

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के समक्ष सपा, बसपा एवं रालोद के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने व्यापारी नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल, रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहे मंजीत सिंह और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर गौतम समेत विभिन्न दलों से आये कई कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर स्वागत किया। रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, रालोद के प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री, रफी अहमद, सरदार परवेन्द्र सिंह, सोनभद्र के बसपा नेता मानस तिवारी और अशोक कुशवासा के साथ आए दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राय, विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक शैलेश प्रताप सिंह शैलू समेत कई लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular