Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबदायूं, आजमगढ़ और मऊ में भी मंत्री करेंगे कैम्प

बदायूं, आजमगढ़ और मऊ में भी मंत्री करेंगे कैम्प

– मुख्यमंत्री योगी का मिशन बाढ़ राहत जारी, मंत्रियों को निर्देश

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए खुद तो धरती से आसमान तक यात्रा कर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। साथ ही मंत्रियों को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुस्तैदी से जुट कर कार्य करने को कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद और अलीगढ़ के दौरे पर निकलने से पहले बदायूं, आजमगढ़ और मऊ में भी मंत्री समूहों को जाकर कैम्प करने के निर्देश दिए हैं। जिले की स्थिति की गहन समीक्षा करने और अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर आम जन के लिए कार्य करने को कहा है। योगी ने बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी लगातार एक सप्ताह से खुद बाढ़ प्रभावित जिलों में जाकर पीड़ितों से मिल रहे हैं। हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर में वह मुरादाबाद और अलीगढ़ जिले के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री पहले मुरादाबाद और फिर अलीगढ़ जाएंगे। वह अलीगढ़ में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular