Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबदल गया वायुसेना का ध्वज, एयर चीफ मार्शल चौधरी ने किया अनावरण

बदल गया वायुसेना का ध्वज, एयर चीफ मार्शल चौधरी ने किया अनावरण

– नए झंडे के ऊपरी दाएं कोने में फ्लाई साइड की ओर वायुसेना क्रेस्ट को शामिल किया गया

– वायु योद्धाओं ने ‘जोश’ के साथ मिलाए कदम से कदम, ‘गरुड़ कमांडो’ भी हुए शामिल

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस समारोह इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज हो गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रविवार को नए वायुसेना ध्वज का अनावरण किया। वार्षिक परेड में वायु योद्धाओं को ‘जोश’ से भरे कदम मिलाते हुए देखा गया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 08 अक्टूबर,2023 की तारीख भारतीय वायुसेना के इतिहास में ऐतिहासिक अवसर के रूप में दर्ज हो गई।

भारत की ड्रोन शक्ति का प्रदर्शन वायुसेना के नए ध्वज के साथ किया गया। इसके बाद निशान टोली ने नए ध्वज के साथ सलामी मंच के सामने से गुजरकर मान्यता दी, जिसका अभिवादन सभी लोगों ने अपनी-अपनी जगह खड़े होकर किया।

इतिहास में पीछे जाएं, तो आजादी से पहले वायुसेना ध्वज के ऊपरी हिस्से में अंग्रेजी हुकूमत की झलक मिलती थी। स्वतंत्रता के बाद भारतीय वायु सेना का झंडा बदला गया। यूनियन जैक को भारतीय तिरंगे के साथ मिलाकर वायुसेना का फ्लैग तैयार हुआ। अब भारतीय वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए नया ध्वज बनाया गया है। नए झंडे के ऊपरी दाएं कोने में फ्लाई साइड की ओर वायु सेना क्रेस्ट को शामिल किया गया है।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (परेड के समीक्षा अधिकारी) ने सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर के नेतृत्व में मार्चिंग टुकड़ियों का सलामी मंच के सामने से गुजरने का सिलसिला शुरू हुआ। कई महिला अधिकारियों ने भी मार्चिंग टुकड़ियों का नेतृत्व किया। परेड में भारतीय सैन्य बलों के प्रमुख (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और बमरौली वायुसेना स्टेशन (सेंट्रल एयर कमांड) के एयर कमांडिंग ऑफिसर आरजईकए कपूर भी मौजूद रहे।

सुनीत/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular