Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबदमाशों ने जब मार दी गोली तो खुद बाइक चला अस्पताल पहुंचा...

बदमाशों ने जब मार दी गोली तो खुद बाइक चला अस्पताल पहुंचा घायल व्यापारी

रोहित गुप्ता
उतरौला।
रेहरा थाना क्षेत्र के केराडीह गाँव के पास देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी को मारी गोली। गोली लगने के बाद घायल व्यापारी खुद बाइक चला कर दो किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचा। परिजनो ने दो अज्ञात बदमाशो के खिलाफ तहरीर दी है । रेहरा थाना क्षेत्र के रेहराबाजार पुरानी बाजार निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि बीती देर रात बड़े भाई व्यवसायी विजय गुप्ता धानेपुर से बाइक से लौट रहे थे। बाबागंज रेहराबाजार मार्ग पर केराडीह गाँव के पोखरे के पास रेहराबाजार के तरफ से मास्क लगाये पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशो ने बाइक आगे लगाकर रोककर गोली मार दी। मोबाइल व दो हजार 90 रपया छीनकर धानेपुर के तरफ भाग गये। घायल बिजय गुप्ता ने हिम्मत दिखाते हुए दो किमी बाइक चलाकर पी एच सी रेहराबाजार पहुचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुजीत पाण्डेय ने बताया कि बिजय गुप्ता का हालत गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद एम्बूलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारीनिरीक्षक जयदीप दूबे सूचना पाकर पी एच सी व घटना स्थल पहूँचकर छानबीन शुरू कर दिये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular