Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबदमाशों ने गोरखनाथ आश्रम के महंत को बंधक बनाकर लूटा

बदमाशों ने गोरखनाथ आश्रम के महंत को बंधक बनाकर लूटा

मेरठ (हि.स.)। हस्तिनापुर कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गोरखनाथ आश्रम के महंत को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

हस्तिनापुर कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी वार्ड नंबर एक में स्थित गोरखनाथ आश्रम में दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश घुस गए। इन बदमाशों ने आश्रम के महंत दलबीर नाथ महाराज को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर जेवरात और नकदी लूट ली। मंगलवार को हस्तिनापुर थाने में महंत ने तहरीर देकर कहा कि वह आश्रम में अपने धुने के पास सो रहे थे, इस दौरान बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया।

तमंचे के बल पर महंत के कानों के आठ तोले सोने के कुंडल और आश्रम में रखी नकदी लूट ली। लूटपाट कर बदमाश आश्रम से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों को महंत ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। महंत ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी उनके आश्रम में लूट की घटना हुई थी। पुलिस अभी तक उस मामले में भी कार्रवाई नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

डॉ. कुलदीप/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular