Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबदनामी की डर से छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर दे...

बदनामी की डर से छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर दे दी जान

-पिता का आरोप, गांव की ही चार लड़कियों ने सोशल मीडिया पर किया था वीडियो वायरल

झांसी (हि.स.)। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदरावारा की रहने वाली बारहवीं की छात्रा ने बदनामी की डर से आहत होकर पानी की टंकी से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भदरवारा की रहने वाले कैलाश की पुत्री इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। बीते दिनों गांव की ही चार लड़कियों ने एक लड़के के साथ उसका एक गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया था। इससे उसकी चारों तरफ से बदनामी हो रही थी। इसके चलते छात्रा ने यह कदम उठाया है।

इस संबंध एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महेश/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular