Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनबड़े स्तर पर रिलीज होगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

बड़े स्तर पर रिलीज होगी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बीते लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। सिर्फ रणवीर सिंह और आलिया ही नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर धर्मेंद्र को देखने के लिए भी फैन्स उत्सुक हैं।

फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने 28 जुलाई को अब तक की सबसे बड़ी रिलीज देने की योजना बनाई है। सूत्रों का कहना है कि रिलीज कभी खुशी कभी गम के बराबर होगी। धर्मा की पिछली ब्लॉकबस्टर ब्रह्मास्त्र को लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रॉकी और रानी के लिए 9,000 स्क्रीन या इससे भी अधिक तक जाने की उम्मीद है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।

पहले रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट दो बार बदल चुकी है। सबसे पहले फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, फिर उसके बाद अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म जुलाई के आखिर में रिलीज होगी।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular