Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबड़ागांव टिकरी में पिता की हत्या कर शव जला देने वाला कलयुगी...

बड़ागांव टिकरी में पिता की हत्या कर शव जला देने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

वाराणसी(हि.स.)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर टिकरी में पिता की हत्या कर शव को भूसे की कोठरी में जला देने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। आरोपित से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त फावड़ा और घटना के वक्त पहने रक्तरंजित टी शर्ट को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन विक्रांत वीर ने पत्रकारोें के सामने आरोपी को पेश किया।

उन्होंने बताया कि मृतक के चचेरे भाई के तहरीर पर थाना बड़ागाँव में मुकदमा दर्ज हुआ था। सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपित राजकुमार सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया कि 06 जुलाई की रात को अपने पिता रामजी सरोज से पैसे की माँग को लेकर कहासुनी हो गयी थी । उसी बात को लेकर गुस्से में पास में रखे फावड़े से मारकर हत्या कर दिया और अपने पिता की लाश को मैने ट्यूबेल पर रखे भूसा व लकड़ी की मदद से जलाने का प्रयास किया । पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाही की जा रही है।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular