Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यबडगामः आतंकवादियों से मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी शहीद व एक पुलिसकर्मी घायल

बडगामः आतंकवादियों से मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी शहीद व एक पुलिसकर्मी घायल

बडगाम (हि.स.)। बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में गुरुवार देर रात आतंकवादियों तथा सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए हैं जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। शहीद अधिकारी की पहचान एसपीओ अल्ताफ अहमद तथा घायल पुलिसकर्मी की पहचान मंजूर अहमद के रूप में की गई है। क्षेत्र में मुठभेड़ फिलहाल जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब दो बजे के बाद पुलिस को क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त हुई। सेना तथा पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में जैसे ही पहुंची, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एसपीओ अल्ताफ अहमद तथा एक अन्य पुलिस का जवान मंजूर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को तुरंत मौके से निकालकर सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एसपीओ अल्ताफ अहमद को शहीद घोषित कर दिया। जबकि घायल मंजूर अहमद का उपचार जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को चारों तरफ से घेर रखा है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular