गोंडा पूर्व नगर पालिका परिषद गोंडा स्वर्गीय क़मर उद्दीन साहब के आवास पर गोंडा की प्रतिष्ठित अदबी संस्था बज़्मे असगर व जिगर गोंडा का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे सर्व सम्मत से डॉक्टर सैयद राशिद इक़बाल को अध्यक्ष, नजमी कमाल खां को जनरल सेक्रेटरी, जमशेद् वारसी को सेक्रेटरी , लुत्फी कमाल को कैशिएर, शमसुल् हक़ को प्रेस सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्य कारिणी सदस्य के रूप मे फहीम सिद्दीकी, डॉ विक्की, क़ाज़ी अनवर महमूद, अब्दुल गयास, सोनू, अब्दुल्ला, पप्पू, शीट्यू, को नामित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा गोंडा मे हिंदी उर्दू साहित्य के उत्थान का आश्वासंन दिया गया और 9 सितंबर को जिगर डे के अवसर पर एक मुशायरा व कवि सम्मेलन कराने की घोषणा की गयी जिसमे स्थानीय कवियों व शायरों को संमानित् भी किया जायेगा। सभी ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्या पर्ण कर स्वागत किया।
अंत मे अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।…..
नजमी कमाल जनरल सेक्रेटरी
बज़्मे असगर व जिगर गोंडा का चुनाव संपन्न
RELATED ARTICLES
