Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलबजरंग पूनिया ने भारत को ओलंपिक में दिलाया छठां पदक,65 किग्रा फ्रीस्टाइल...

बजरंग पूनिया ने भारत को ओलंपिक में दिलाया छठां पदक,65 किग्रा फ्रीस्टाइल में जीता कांस्य

टोक्यो (हि.स.)।भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए छठां पदक जीत लिया है। बजरंग ने पुरुषों का 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता।

ओलंपिक में बजरंग का यह पहला पदक है. कांस्य पदक मैच में बजरंग ने कजाकिस्तान के पहलवान डाउलेट नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया।

बजरंग ने मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और दोनों राउंड में विरोधी पहलवान पर हावी रहे। इस जीत के साथ ही कुश्ती में इस ओलंपिक में दो पदक आ गए है।

बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में बजरंग पूनिया को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें अजरबैजान के पहलवान अलीयेव हाजी ने 12-5 से हराया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular