Saturday, February 14, 2026
Homeखेलबजरंग पुनिया सेमीफाइनल में, महिला हॉकी टीम हारी कांस्य

बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में, महिला हॉकी टीम हारी कांस्य

खेल डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को जिस तरह कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था, उसी तरह आज यानी शुक्रवार 6 अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था, जिसे महिला टीम भुना नहीं पाई। कांस्य पदक मैच में भारत को 3-4 से हार मिली। भारतीय पहलवान बजरंज पुनिया ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरे मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। इरान से विरोधी मुर्ताजा को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद बजरंग ने शानदार दांव लगाया और मुर्ताजा को चित करते हुए विक्ट्री बाय फॉल से जीत हासिल की और पदक की तरफ अगला कदम बढ़ाया। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल 1/8 फाइनल मैच में किर्गिस्तान के ई अखमदालिव के खिलाफ जीत हासिल की और टोक्यो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें :  हरियाणा के पूर्व सीएम का इण्टर का रिजल्ट अटका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular