लखनऊ (हि.स.)। बजट सत्र के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के सदस्यों के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। योगी ने भाजपा के विधायक राहुल कोल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केशरीनाथ त्रिपाठी को सदन का लम्बा अनुभव था। वह सर्वप्रथम जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन के पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया।
बृजनन्दन
