Tuesday, March 31, 2026
Homeव्यापार (बजट प्रतिक्रिया) सीआईआई ने कहा- स्वागत योग्य है बजट, विकास में मददगार

 (बजट प्रतिक्रिया) सीआईआई ने कहा- स्वागत योग्य है बजट, विकास में मददगार

कोलकाता (हि.स.)। सीआईआई के अध्यक्ष संजीव बजाज ने केंद्रीय बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि आम बजट भारत के हरित विकास, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी कायाकल्प सहित ग्रामीण भारत को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत का यह अमृत बजट आजादी के 100 वर्ष के मौके पर अगले 25 वर्षों के लिए रोड मैप तैयार करने वाला है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में पूंजीगत व्यय 33 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, घरेलू उत्पाद में 6.4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी और मेडिकल तथा शिक्षा क्षेत्र में नई घोषणाएं देश के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा है कि यह बजट विकासोन्मुखी है जो आर्थिक रूप से भारत को नई शक्ति के तौर पर उभारेगा। यह 2047 के नए भारत के मजबूत नींव का बजट है।

सीआईआई के मनोनीत अध्यक्ष आर दिनेश ने कहा है कि आम बजट ऐतिहासिक है। यह विवेकपूर्ण राजकोषीय को बनाए रखते हुए अर्थव्यवस्था को पर्याप्त गति देगा। नए भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट है।

ओम प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular