Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबजट प्रतिक्रिया : आलोक गर्ग बोले, देश का प्रथम डिजिटल बजट ग्रोथ...

बजट प्रतिक्रिया : आलोक गर्ग बोले, देश का प्रथम डिजिटल बजट ग्रोथ ओरिएंटेड

गाजियाबाद (हि.स.)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सदस्य आलोक गर्ग ने प्रथम डिजिटल बजट 2021-22 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ग्रोथ ओरिएंटेड बजट बताया है।   आलोक गर्ग ने कहा है कि वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट की घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में तेजी का माहौल बन गया। बजट की समाप्ति के बाद बाज़ार ने शानदार तेजी को बनाए रखा जोकि अब तक की रिकॉर्ड तेजी के नजदीक पहुंच गई है।  मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक 1900 अंकों की बढ़त के साथ 48200 के स्तर पर पहुंच गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक 520 अंकों की तेजी के साथ 14150 के स्तर पर दोपहर 2 बजे तक रहा। शेयर बाजार में मुख्यतत: तेजी सरकार द्वारा ऐसे बहुत से निर्णयों से जिससे बाज़ार गिर सकता है, को छेड़ा नहीं गया। जैसे सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स, आयकर में बढ़ोत्तरी, कॉरपोरेट टैक्स इत्यादि हैं। स्टील सेक्टर में ड्यूटी घटा कर 7.50 प्रतिशत करने से इस प्रकार की इंडस्ट्री में तेजी दर्ज की गई। अप्रवासी भारतीयों के लिए दोहरी कर नीति में परिवर्तन करके उन्हें बड़ी राहत दी गई है। बैंकों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उठाए कदम से बैंक के शेयर में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। आज बैंक निफ्टी के सूचकांक में 2400 अंकों की तेजी आई। उनका कहना है कि शेयर बाजार पर भी इसका व्यापक असर दिखाई दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular