Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक: केशव प्रसाद मौर्य

बजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक: केशव प्रसाद मौर्य

-गांव, गरीब, किसानों और नौजवानों का बजट

लखनऊ (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह देश को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के साथ विकास को रफ़्तार देगा। उन्होंने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मोदी सरकार का यह बजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक बजट है। ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’ को चरितार्थ करते हुए यह आम आदमी की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के साथ देश की आर्थिक मज़बूती देने वाला है।

मौर्य ने कहा इसमें गांव, गरीब, किसानों और नौजवानों पर ज़ोर है। उन्होंने ख़ुशी जताते हुए कि यह खेती को मज़बूत और किसानों की आय बढ़ाने वाला है जो देश की रीढ़ हैं। बजट के दिल में गांव और किसान हैं। इससे उनकी आय में इजाफा होगा। बजट में जो योजनाएं दिखाई गई हैं, उनसे देश की मंडियां और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना पर जोर दिया गया है।

कहा कि इससे आम आदमी पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए नई योजनाएं हैं, जो उनकी आय को बढ़ाने में मददगार होंगी। कृषि उपकरण सस्ते होंगे। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया गया है। गांव का विकास और युवाओं को रोजगार का विशेष ध्यान रखा गया है। नए बजट से किसानों में नई उम्मीदें जन्म लेंगी जो उनको आर्थिक रूप से मज़बूत बनाएगा।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular