Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबच्चों से गैस सिलेंडर ढुलवाने का वीडियो वायरल, प्रभारी निलंबित

बच्चों से गैस सिलेंडर ढुलवाने का वीडियो वायरल, प्रभारी निलंबित

मीरजापुर (हि.स.)। विकास खंड कोन के प्राथमिक विद्यालय दामोदरपट्टी में अनाज की बोरी बच्चों से ढुलवाने का मामला शांत हुआ नहीं कि अब रसोई गैस सिलेंडर ढुलवाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो विकास खंड सिटी के प्राथमिक विद्यालय मुंहकुचवा का है। बच्चे साइकिल से सिलेंडर को ढोते दिखाई दे रहे हैं।

बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता सिंह को निलंबित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बीते 10 मई को कोन ब्लाक के दामोदरपट्टी प्राथमिक विद्यालय में राशन का बोरा उठाने का विडियो वायरल हुआ था। इस पर बीएसए ने अध्यापक को निलंबित कर दिया था।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular