गोण्डा।थाना इटियाथोक के पारासराय गांव के मजरे पांडेयपुरवा में आज दोपहर बाद एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आरोपी पति को दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पारासराय गांव के मजरे पांडेय पुरवा के रहने वाले इसरार और उसकी पत्नी अमरीकुमननिशा के बीच पिछले करीब दो साल से घरेलू विवाद चल रहा था। दो साल बाद हाल ही में अमरीकुननिशां अपने मायके मसकनवां से वापस ससुराल लौटी थी।
