Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबच्चों की स्कूल फीस माफ हो, शिक्षकों-कर्मचारियों को आर्थिक सहायता दे सरकारः...

बच्चों की स्कूल फीस माफ हो, शिक्षकों-कर्मचारियों को आर्थिक सहायता दे सरकारः अजय लल्लू

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा पत्र

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोरोना महामारी में प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की फीस माफी और शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा है कि विगत चार माह से वैश्विक महामारी कोरोना के चलते रोजगार में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण लाखों मध्यम आय वर्ग के अभिभावकों को अपने बच्चों की फीस जमा कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड एवं अन्य बोर्डो के छात्रों की विगत चार माह की फीस माफ की जाये। इन शिक्षण संस्थानों में कार्यरत मान्यता, गैर मान्यता प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकार से कम से कम आठ हजार रुपये प्रतिमाह सहायता प्रदान की जाये। नए साल की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव न किया जाये और बच्चों की ड्रेस बार-बार न बदली जाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular