Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित 16 घंटे में गिरफ्तार

बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित 16 घंटे में गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। मऊआइमा थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को दस वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती ने मंगलवार को इस विषय में पुलिस लाइन सभागार में बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया और 16 घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पीड़ित बच्ची के मेडिकल स्थिति के सामान्य होते ही बयान करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।

मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अपने नानी के घर आई 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही चचेरे भाई आदित्य चौहान ने चाकलेट देने के बहाने बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया और दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची अपने घर पहुंची और रोते हुए मां को सारी बात बताई। परिजनों ने थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी। जिसे 16 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विद्या कान्त/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular