Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबगावत पर उतरा CM का भाई, अब निर्दलीय लड़ेगा चुनाव

बगावत पर उतरा CM का भाई, अब निर्दलीय लड़ेगा चुनाव

राज्य डेस्क

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है लेकिन सत्ताधारी पंजाब कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिद्धू के साथ जारी सियासी उठापठक के बीच अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई बगावत पर उतर आए हैं। खबर है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के छोटे भाई, डॉ मनोहर सिंह ने घोषणा की है कि वह बस्सी पठाना निर्वाचन क्षेत्र से बतौर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि शनिवार को कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में चन्नी के भाई का नाम नहीं था। माना जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा टिकट देने से इनकार करने के बाद चन्नी के भाई अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि चन्नी के भाई मनोहर सिंह के टिकट के दावे को पार्टी के ’एक परिवार, एक टिकट’ के नियम के कारण खारिज कर दिया गया था। हालांकि इस मामले पर चन्नी ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बस्सी पठाना पंजाब के पुआध सांस्कृतिक क्षेत्र में पड़ता है और इसे चन्नी और उनके परिवार के गढ़ के रूप में देखा जाता है। कांग्रेस ने इस सप्ताह की शुरुआत में जारी पहली सूची में फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना से मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मनोहर ने अभी तक राजनीतिक में कदम नहीं रखा है और ये पहली बार होगा जब वे चुनाव लड़ेंगे। चुनावी मैदान में उतरने के लिए उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) के रूप में सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें : जब देश की पहली महिला मुख्यमंत्री को गोण्डा वासियों ने चुना अपना सांसद!
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular