Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबगपत : डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या करने वाला जेठ गिरफ्तार

बगपत : डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या करने वाला जेठ गिरफ्तार

बगपत (हि.स.)। रमाला थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर छोटे भाई की पत्नी की तम्बू गाढ़ने वाले डंडे से पीट-पीटकर जेठ हत्या कर दी थी। आरोपी जेठ को पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
कांधला निवासी सादिना पत्नी सोनू ककड़ीपुर गांव में परिवार के साथ सोहनपाल के क्रेशर में मजदूरी करती थी। महिला का पति सोनू दो वर्ष से लापता है। रविवार शाम करीब चार बजे सादिना की अपने जेठ से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे नाराज होकर उसने महिला पर लाठी से हमला कर लहुलूहान कर दिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गया था। क्रेशर मालिक सोहनपाल व परिजन उसे लेकर शामली अस्पताल पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने शव को थाने ले जाकर कार्रवाई की मांग की। 

मृतक म​हिला के भाई आशु निवासी कैराना ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रकाश में आए तथ्यों एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना रमाला पुलिस ने इलाके से आरोपी सोनू उर्फ घोलू पुत्र जाहिद उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

RELATED ARTICLES

Most Popular