Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबक्सर के बाद गाजीपुर-बलिया में गंगा में बहती दिखीं दर्जनों लाशें, 46...

बक्सर के बाद गाजीपुर-बलिया में गंगा में बहती दिखीं दर्जनों लाशें, 46 शवों को बाहर निकाला गया

बलिया | बक्सर में गंगा नदी में दर्जनों लाशों के मिलने के बाद अब उससे सटे यूपी के गाजीपुर और बलिया में शव दिखाई दिये हैं। सोमवार को बक्सर में लाशें दिखाई देने के बाद आशंका जताई गई थी कि लाशें यूपी के जिलों से ही बहकर आ रही हैं। इसके बाद बलिया और गाजीपुर में प्रशासन ने गंगा घाट किनारे सतर्कता बढ़ाई तो लाशें बहती दिखाई दी। बलिया में 46 शवों को बाहर निकाला गया है। कोरोना पीड़ितों लाश होने की आशंका में लोगों में दहशत है।  

इससे पहले गाजीपुर में गंगा में कुछ लाशें बहती हुई दिखीं। गाजीपुर की गंगा में लाशें दिखने के बाद डीएम एमपी सिंह ने कहा कि हमें गंगा में लाशों की जानकारी मिली। हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और एक जांच चल रही है।

बक्सर के सदर एसडीओ ने वहां जाकर गाजीपुर के सेवराई के एसडीओ के साथ मिलकर घाट का निरीक्षण किया। घाट पर करीब 35-40 लाशों को देखा गया। गंगा के किनारे के एक-दो शव होने की सूचना मिली थी। इसका पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular