Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबंद फैक्टरी में मिला युवक क शव, हत्या की आशंका

बंद फैक्टरी में मिला युवक क शव, हत्या की आशंका

बागपत (हि.स.)। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की बंद पड़ी फैक्टरी में शनिवार को युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि बड़ौत के बड़का गांव स्थित एक बंद फैक्टरी में शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। सिर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान मिलने पर उसकी पीट-पीट कर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

सचिन/दीपक/विद्याकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular