Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबंदी रक्षकों को चकमा देकर कैदी फ़रार, मुकदमा दर्ज

बंदी रक्षकों को चकमा देकर कैदी फ़रार, मुकदमा दर्ज

– आलू की खुदाई के लिए ले जाया गया था

रायबरेली(हि. स.)।जिला कारागार में निरुद्ध सजायाफ्ता एक कैदी बंदी रक्षकों को चकमा देकर बुधवार को फरार हो गया है। घटना उस समय हुई जब कैदियों को आलू की खुदाई के लिए ले जाया गया था।फरार कैदी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।बुधवार की सुबह कैदियों को जिला कारागार के सामने बने फार्म हाउस में आलू की खोदाई के लिए ले जाया गया था ।जिनकी देखरेख और सुरक्षा के लिए 10 बंदी रक्षकों को लगाया गया था।

बताया जाता है कि वर्ष 2020 में चोरी के मामले में सजायाफ्ता कैदी राजकुमार निवासी थाना खीरों पेशाब करने के बहाने झाड़ियों में गया। उसके बाद फार्म हाउस की बाउंड्री फांदकर फरार हो गया। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई ।उसके बाद पता चला कि कैदी फरार हो गया। कैदी फरार होने की सूचना मिलते ही जिला कारागार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कारागार के अधिकारियों ने पूछताछ की। उसके बाद उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है ।

जेलर सत्य प्रकाश ने बताया कि कैदियों की सुरक्षा और देखरेख के लिए एक हेड वार्डर समेत कुल दस बंदी रक्षकों को लगाया गया था। मामले में जिला कारागार प्रशासन ने स्थानीय कोतवाली में फरार कैदी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है और बंदी रक्षकों के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिये गए हैं।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular