Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफ्रिज सही करने के बहाने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का...

फ्रिज सही करने के बहाने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

मुुरादाबाद (हि.स.)। थाना मझोला क्षेत्र में फ्रिज सही करने के बहाने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपित को सोमवार को थाना मझोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थाना मझोला एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया था कि सिरकोई भूड़ निवासी आरोपित आसिफ उर्फ रिहान का उसके घर आनाजाना था। आरोपित इलेक्ट्रानिक उपकरण ठीक करने का काम करता है। बीती 3 दिसंबर को आरोपित उसके घर फ्रिज ठीक करने आया था। उस समय पीड़िता अकेली थी। आरोप है कि मौका पाकर आरोपित ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में भाग गया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पर पहुंच कर तहरीर दी थी।

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविवार को आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया था। सोमवार को आसिफ उर्फ रिहान को गिरफ्तार कर लिया।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular