Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस के पार्क में बच्चों पर चाकूबाज के हमले से आठ घायल,...

फ्रांस के पार्क में बच्चों पर चाकूबाज के हमले से आठ घायल, हमलावर गिरफ्तार

पेरिस(हि.स.)। फ्रांस के अनेसी शहर में एक पार्क में खेल रहे बच्चों पर एक चाकूबाज ने हमला कर दिया। इस हमले में आठ बच्चे जख्मी हो गए हैं। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह पौने दस बजे अनेसी शहर के एक पार्क में कुछ बच्चों पर एक चाकूबाज ने हमला कर दिया। उस समय पार्क में बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे। चाकूबाज का हमला होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गयी और वे इधर उधर भागने लगे। घटना में आठ बच्चों के घायल होने की जानकारी आई है। फ्रांस की गृह मंत्री जेराल्ड डार्मानिन ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस बीच फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वे वहां पहुंच कर उन अस्पतालों में भी जाएंगी, जहां घटना में घायल बच्चे भर्ती हैं। फ्रांस पुलिस ने घटना को अमानवीय करार देते हुए इसकी जांच की बात कही है। साथ ही पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करने की बात भी कही है।

संजीव/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular