Wednesday, April 1, 2026
Homeअन्यफ्रांसीसी नौसेना के साथ भारत ने किया समुद्री साझेदारी अभ्यास 'एमपीएक्स'

फ्रांसीसी नौसेना के साथ भारत ने किया समुद्री साझेदारी अभ्यास ‘एमपीएक्स’

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री ने अरब सागर में फ्रेंच नेवी के जहाजों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास ‘एमपीएक्स’ में भाग लिया। इस दौरान समुद्र में क्रॉस डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और सीमैनशिप विकास जैसे अभ्यास शामिल किये गए।

अरब सागर में 10-11 मार्च को हुए अभ्यास में फ्रांसीसी नौसेना के दो जहाज़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें मिस्ट्रल क्लास एम्फीबियस असॉल्ट शिप एफएस डिसमूदे और ला फेयेट क्लास फ्रिगेट एफएस ला फेयेट थे। दोनों फ्रेंच जहाज़ों के साथ भारतीय आईएनएस सह्याद्री ने दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता और उच्च स्तर के सहयोग की पुष्टि की। इस दौरान समुद्र में विकास का एक व्यापक स्पेक्ट्रम देखा गया।

स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है, जो उसे हवा, सतह और उप-सतह के खतरों का पता लगाने और बेअसर करने में सक्षम बनाता है। यह जहाज विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा है।

सुनीत/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular