Friday, April 10, 2026
Homeराष्ट्रीय फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने अपने युद्ध कौशल का जलवा दिखाया

 फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने अपने युद्ध कौशल का जलवा दिखाया

मुंबई (हि.स.)। मुंबई पहुंची फ्रांसीसी नौसेना ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर अपने युद्ध कौशल का जलवा दिखाया। मुंबई की सद्भावना यात्रा पर पहुंची फ्रांसीसी नौसेना की जहाज के साथ भारतीय नौसेना ने युद्धाभ्यास किया।

भारतीय नौसेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई की सद्भावना यात्रा पर पहुंची फ्रेंच नेवी शिप के साथ कई युद्धाभ्यास का आदान- प्रदान किया गया। फ्रांस की ये जहाज कमांडर पियरे-अल्बान पंचराज़ी की कमान में है और फ्रांसीसी परमाणु-चालित विमान वाहक चार्ल्स के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) का हिस्सा है। फ्रांस का यह जहाज मुंबई में लंगर डाले हुए है।

फ्रांस के युद्धपोत के मुंबई बंदरगाह पर रुकने के दौरान, चालक दल ने विभिन्न दर्शनीय स्थलों का दौरा किया। पिछले दशकों में भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संबंध बढ़े हैं। क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को मजबूत करने में समान रुचि के साथ, दोनों नौसेनाओं ने एक साथ काम करने की प्रतिबद्धता दर्शाई है।

वीके

RELATED ARTICLES

Most Popular