Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफोरलेन से जुड़ेगा कुशीनगर एयरपोर्ट, एएआई ने दिए 33 करोड़

फोरलेन से जुड़ेगा कुशीनगर एयरपोर्ट, एएआई ने दिए 33 करोड़

कुशीनगर (हि.स.)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फोरलेन से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने 33 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। यह धनराशि राज्य सरकार के खाते में भेजी जायेगी। लोक निर्माण विभाग 1.08 किमी सड़क का निर्माण कराएगा।

दरअसल राज्य सरकार की निधि से एयरपोर्ट की चारदीवारी तक 21 करोड़ की लागत से एक किमी तक सड़क बनकर तैयार है। इस सड़क का विस्तार कर एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग तक ले जाया जाना था। चारदीवारी के भीतर कार्य होने से राज्य सरकार ने निर्माण से हाथ खड़े कर लिए। यह मामला काफी समय से लटका पड़ा था। लोक निर्माण विभाग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से शेष सड़क निर्माण के लिए 33 करोड़ के बजट की मांग की थी। अब जाकर यह प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है।

इस सड़क के बन जाने से बिहार के जिलों व गोरखपुर से आने वाले यात्री सीधे एयरपोर्ट से गन्तव्य तक आवागमन कर सकेंगे। यात्रियों का समय बचेगा और ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। वर्तमान में यात्री शहर से होकर आ जा रहे हैं। यातायात जाम से यात्रियों को विमान छूटने का भय बना रहता है। एयरपोर्ट निदेशक ए0 के0 द्विवेदी ने बताया कि अथॉरिटी ने बजट स्वीकृत हो जाने की जानकारी दी है। सड़क के बन जाने से टर्मिनल तक आवागमन आसान हो जाएगा।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular