मनोरंजन डेस्क
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आरती सिंह अपने सोशल एकाउंट पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में वो कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गई हैं। आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें गोल्डन रंग की शिमरी डिजाइन वाली ड्रेस नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में वो बेहद हॉट पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनकी मुस्कुराहट इस फोटोशूट में चार चांद लगा रही है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट में बेहद सिजलिंग अंदाज में नजर आ रही हैं। जिसके जरिए वो फैंस का दिल लूट रही हैं। जहां एक तरफ आरती को इस फोटोशूट पर तारीफें मिल रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ उन्हें लोग ट्रोल करते भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए पूछ डाला की ’क्या आपने मच्छरदानी पहनी है’? आरती की इन तस्वीरों पर फैंस की प्रतिक्रियाएं मिल ही रही हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज भी उनकी तारीफें करते नजर आ रहे हैं। आरती इससे पहले भी अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : कियारा के टोपलेस फोटोशूट पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
