हरदोई (हि.स.)। एसओजी के दूसरे कांस्टेबल श्रवण जायसवाल का शव भी सुबह बरामद हो गया। शव पानी मे फूल कर ऊपर आया, नदी के किनारे पलेज करने वालों ने पुलिस को सूचना दी। पाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएचसी पाली पहुंची। अब पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाई की जा रही है।
बताते चले कि, गुरुवार को एक ट्रक नदी में गिरने से ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हुई थी। ड्राइवर व एसओजी के एक जवान भूपेन्द्र का शव अथक प्रयास कर कल ही बरामद हो गए थे, लेकिन एक का पता नहीं चल सका था। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने काफी खोजबीन कराई लेकिन देर रात तक नदी में तीसरे डूबे एसओजी के आरक्षी श्रवण को तलाशा नहीं जा सका था। आज सुबह उसका भी शव बरामद कर लिया गया है।
फॉलोअप : गुरुवार को हुए हादसे में नदी में डूबे दूसरे कांस्टेबल श्रवण का भी शव मिला
RELATED ARTICLES
