Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफॉगिंग मशीन के धुएं से नौ लोग बीमार, दो कर्मचारियों की सेवा...

फॉगिंग मशीन के धुएं से नौ लोग बीमार, दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त

मेरठ (हि.स.)। नगर निगम की टीम द्वारा पूर्वा अहमद नगर में कराई गई फॉगिंग के धुएं से नौ लोग बीमार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी।

मेरठ शहर में पूर्वा अहमद नगर निवासी बरकम के घर गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई थी। शोक प्रकट करने के लिए कई लोग उसके घर आए हुए थे। शुक्रवार रात को नगर निगम की टीम फॉगिंग करने के लिए मोहल्ले में पहुंची। किसी व्यक्ति के कहने पर टीम ने बरकत के घर के अंदर मशीन करके फॉगिंग कर दी। नगर निगम टीम के जाने के बाद घर में मौजूद लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में साजिया, लुभाना, हमजा, शाहीन, गुलिस्ता, माहिन, सना, हबीबा, रोशन शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों में साजिया की हालत गंभीर है, जबकि बाकी लोगों की हालत स्थिर है। इस मामले का पता चलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह जिला अस्पताल में पहुंचे। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने फॉगिंग करने वाली टीम का पता लगाकर लापरवाही बरतने के आरोप में दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों कपिल और रॉबिन की सेवा समाप्त कर दी।

कुलदीप/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular