-गोरखपुर में लगा वस्त्रों का डिस्प्ले महाकुंभ
-पूर्वांचल के साथ बिहार के व्यापारी भी हुए शामिल
गोरखपुर(हि.स.)। मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में रविवार को देश की अग्रणी टेक्सटाइल कम्पनियों के आधुनिक परिधानों व वस्त्रों का डिस्प्ले महाकुंभ का आयोजन हुआ। पोददार टेक्सटाइल्स के तत्वावधान में आयोजित इस महाकुम्भ में बिहार के व्यापारियों ने भी सहाभागिता की।
महाकुंभ का उद्दघाटन अभिनेता व सदर सांसद रवि किशन ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि फ़ैशन में पूर्वांचल आगे निकल चुका है। गोरखपुर एक बड़े केंद्र के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।
वस्त्रों के इस महाकुम्भ में रेमंड्स के साथ अग्रणी टेक्सटाइल कम्पनी के शूटिंग-शर्टिंग व लक्ष्मीपति साड़ी, अभिवादन, कयान, सत्यवचन, गणेश कृपा, अनुश्री, कलाश्री साड़ी के आधुनिक परिधानों के नवीनतम रेन्ज का डिस्प्ले प्रदर्शनी लगाई गई है।
महाकुम्भ के आयोजक व पोद्दार टेक्सटाइल के निदेशक महेश पोद्दार ने बताया कि पूर्वांचल में आधुनिक व नवीनतम फैशन के परिधानों की बढ़ती मांग को देखते हुए वस्त्रों के महाकुम्भ का आयोजन हुआ है। गोरखपुर, बस्ती मण्डल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ बिहार के गोपालगंज, छपरा, सिवान, चंपारण व पश्चिमी पंचारण जिलों के भी व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान सुरेंद्र पोद्दार, अभिषेक पोद्दार, अंकुर पोद्दार, विवेक नारनोलिया, शलभ जैन, नवीन पालड़ीवाल, पीयूष जैन आदि मौजूद रहे।
डाॅ. आमोदकांत
