Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफैक्ट्री के अन्दर फंदे से लटकता मिला मजदूर,जांच में जुटी पुलिस

फैक्ट्री के अन्दर फंदे से लटकता मिला मजदूर,जांच में जुटी पुलिस

कानपुर(हि.स.)। महाराजपुर थाना क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र रूमा स्थित आनंद कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री के अन्दर एक मजदूर का शव शनिवार को फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

महराजपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर ने बताया कि पीलीभीत जिले के जहानाबाद उमरसड़ गांव निवासी धर्मेंद्र 35वर्ष परिवार का भरण-पोषण करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र रूमा स्थित आनंद कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री में मजदूरी करता था और वहीं रहता था। शनिवार सुबह उसका शव कारखाने के अन्दर फंदे से लटकता पाया गया। यह जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों से सम्पर्क किया और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। उधर खबर मिलते ही धर्मेंद्र के परिजन भी वहां बदहवास हालत में पहुंचे।

थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर कहना है कि शव फंदे से लटकता मिला है। मौत कैसे हुई, यह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद परिवार की तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular