Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश फैक्ट्री की मशीन में फंसने से मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची...

 फैक्ट्री की मशीन में फंसने से मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

मेरठ (हि.स.)। इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में गुरुवार को फैक्ट्री की मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने फैक्ट्री में जमकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई।

इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में इको केयर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बोतलों को रिसाइकल करने का कार्य होता है। फैक्ट्री में महल गांव निवासी निखिल पुत्र अजय भी कार्य करता है। गुरुवार को निखिल काम पर पहुंचा तो सुपरवाइजर समर ने उसे मशीन के अंदर घुसकर टैंक साफ करने को कहा। निखिल के टैंक में घुसते समय बिजली गई हुई थी और मशीन की पावर सप्लाई को बंद नहीं किया गया था। सफाई करते समय ही बिजली आ गई और मशीन चलने से निखिल उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद भी फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर इंचौली समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाने और 30 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। कई घंटे तक ग्रामीणों का हंगामा चलता रहा, लेकिन फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular