Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफैक्ट्री एरिया में चोरी को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस...

फैक्ट्री एरिया में चोरी को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद की गजनेर पुलिस ने फैक्ट्री एरिया में चोरी को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है।

जनपद की पुलिस लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गजनेर पुलिस ने थानाक्षेत्र में फैक्ट्री एरिया से काफी दिनों से सामान चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक अनिल कुमार ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ कानपुर के चौबेपुर में रहने वाले गोलू, यहीं के रोहित और चिटिकपुर रनियां थाना अकबरपुर कानपुर देहात के सचिन पाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो पानी की मोटर, लोहे के एंगल, डिश केबल, टेलीफोन केबल एक पिकअप समेत हाजरों का सामान बरामद किया है। पुलिस ने इनके गिरोह के और लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular