Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश फैक्टरी मालिक से कार लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

 फैक्टरी मालिक से कार लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

मेरठ (हि.स.)। जानी थाना क्षेत्र में ढडरा गांव के जंगल में सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। जबकि एक बदमाश की घेराबंदी करके गिरफ्तारी किया। इन बदमाशों ने कांवड़ पटरी मार्ग पर मुजफ्फरनगर के एक फैक्टरी मालिक से कार लूटी थी।

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर निवासी राजीव सैनी की फैक्टरी में रेल के ट्रांसमिशन बनते हैं। पिछले दिनों वह दिल्ली में अपने परिवार से मिलकर गंगनहर कांवड़ मार्ग से दिल्ली से वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जब वह रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में स्थित शिव मंदिर पर पहुंचे तो तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया था। जिस पर वह सड़क किनारे कार रोककर बात करने लगे थे। इसी बीच दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और कार के आगे बाइक खड़ी कर व्यापारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर उनकी कार लूटकर फरार हो गए। सरधना थाने में कार लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश कार में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं।

सरधना और जानी थाना पुलिस ने ढडरा गांव के जंगल में बदमाघों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिनकी पहचान दिल्ली के मुंडका निवासी राहुल और मेरठ के रोहटा निवासी सागर के रूप में हुई। कार सवार तीसरा बदमाश भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। तीसरा बदमाश दिल्ली का प्रीतमपुरा निवासी जमाल है। ये बदमाश कार लूटकर दिल्ली में बेचते थे। बदमाशों से पूछताछ करके अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा रहा है।

इंस्पेक्टर सरधना रमाकांत पचौरी के अनुसार, घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular